प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा!

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस पलटी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए।

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा डबल डेकर बस पलटी दो दर्जन से अधिक यात्री घायल

बस हादसे के बाद घटनास्थल पर घायल यात्री |

बदायूं। जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डबल डेकर बस से बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए तुरंत पास के अस्पताल में भेजा गया। कई यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि कुछ घायलों का इलाज जारी है।

बनारस से दिल्ली जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बनारस से दिल्ली जा रही बस तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

एक दिन पहले बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ था हादसा

हादसे के एक दिन पहले ही जिले के बरेली-मथुरा हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टरों ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी थी। जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई थी।

Related to this topic: