प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्मैक तस्करों पर बड़ा वार

नरसिंहपुर में स्मैक तस्करों पर बड़ा वार! तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की स्मैक जब्त

नरसिंहपुर में पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और लाखों रुपये की स्मैक जब्त की।

नरसिंहपुर में स्मैक तस्करों पर बड़ा वार तीन आरोपी गिरफ्तार लाखों की स्मैक जब्त

Major Crackdown on Smack Smugglers in Narsinghpur |

नरसिंहपुर,(मध्यप्रदेश)। जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत की स्मैक और मोटरसाइकिल जब्त कर बड़ी कार्यवाही की है।

जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान

पुलिस ने बताया है, कि पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत देर रात गश्त के दौरान तेंदूखेड़ा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी में तीन आरोपियों के कब्जे से 7.72 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत 1लाख 60 हजार रुपये बताई गई हे साथ ही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। 

आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र राजपूत, राजेश उर्फ किन्नू नौरिया और संजू नौरिया सभी निवासी तेंदूखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21(बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः खैरागढ़ में 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, 53 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएंगी पोलियो की खुराक

Related to this topic: