प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और..

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक,  ट्रेन के डिब्बे पटरी से..

 बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर

बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर |

Bilaspur Train Accident : बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे के बाद अफरातफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक,  ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में कई लोगों के मौत की आंशका जताई जा रही है. रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य के लिए पहुंच गई है. पूरे रूट का संचालन रोक दिया गया है. हादसे के बाद कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं, वहीं कुछ ट्रेनों के रूट को बदला गया है. 

 

यह दुर्धटना 4 बजे के आस पास की है, दो लोगों के घायल होने की खबर है. जो घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए भेजा जा रहा है. यह घटना बिलासपुर कटनी सेक्शन पर हुई. लाल खदान इलाके के पास मालगाड़ी खड़ी थी. इस मालगाड़ी से पैसेंजर ट्रेन टकरा गई. इसकी तस्वीरें भयावह हैं. डिब्बे एक दूसरे के ऊपर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं. 

 

 

IG संजीव शुक्ला ने बताया, मालगाड़ी से मेमो ट्रेन टकराई है. पिछले हिस्से से इंजन वाला डब्बा टकराया है. इसमें कुछ लोग घायल हुए हैं, जो भी हताहत थे उनको निकाल लिया गया है. एक व्यक्ति फंसा है, उसे निकालने का प्रयास जारी है. राहत बचाव कार्य चल रहा है. अभी मरने वालों की संख्या स्पष्ट नहीं है.

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-that-narendra-modi-and-amit-shah-have-the-remote-control/96516

 

Bihar Election : राहुल गांधी ने कहा कि  नीतीश कुमार की सरकार ही नहीं है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल है. भाजपा ने नीतीश कुमार को पूरा कंट्रोल कर रखा है. कुटुंबा के औरंगाबाद में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया.  

Related to this topic: