प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर...

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पूरी तरह से पालन करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है।

ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का पूरी तरह से पालन करने में टालमटोल करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लॉजिकल डिसक्रिपेंसी के तहत सभी वोटरों के नामों को प्रकाशित नहीं किया गया है। अभी भी वृद्धों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। सुनवाई में कागजात देने के बाद भी कई बार बुलाया जा रहा है। वैध वोटरों के नाम काटे जाने की आशंका बनी हुई है।

130 लोगों की मौत के लिए चुनाव आयोग को ठहराया जिम्मेदार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह चिंता जताई कि SIR के लिए चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे अत्याचार के कारण 130 लोगों की मौंत हो गई है।  किस नियम के तहत 85, 90 और 95 साल के वृद्धों और अस्वस्थ वोटरों को सुनावाई कै लिए बुलाया जा रहा है। गैर कानूनी तरीके और प्रताड़ना के कारण ही वोटरों की मौत हो रही है।

नहीं कटने दिया जाएगा वैध वोटरों का नाम: मनोज अग्रवाल

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल का जोर देकर कहना है कि एक भी वैध वोटर का नाम नहीं कटने दिया जाएगा। अकारण किसी भी वोटर को सुनवाई में नहीं बुलाया जा रहा है। जिला चुनाव अधिकारियों को कहा गया है कि वे अपने जिले में उन लोगों की जांच कर रिपोर्ट दें जिनकी मौत SIR के कारण होने का आरोप लगाया जा रहा है।

एक ही पिता के नाम पर दिखाए गए 10-10 वोटर

उप मुख्य चुनाव अधिकारी दिव्येंदु दास का कहना है कि एक ही पिता के दस-दस वोटर दिखाए गए हैं। ऐसे वोटर करीब दो लाख है। ऐसे लोगों को सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है। उनका कहना है कि लॉजिकल डिसक्रिपेंसी वाले वोटरों को नाम जैसे जैसे प्रिंट हो रहा है, उसे प्रकाशित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-police-arrest-notorious-mobile-thief-seizes-illegal-weapon/130575

दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया, अवैध हथियार बरामद

Related to this topic: