टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि वे विधानसभ चुनावन में हारी नहीं है बल्कि उन्हें जबरजस्ती हराया गया है। वे मोरली (नैतिक तौर पर) विजयी हैं।
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि वे विधानसभ चुनावन में हारी नहीं है बल्कि उन्हें जबरजस्ती हराया गया है। वे मोरली (नैतिक तौर पर) विजयी हैं और वे क्यों राजभवन जाएंगी या मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगी। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में विधानसभा के 100 सीटों पर वोटों की चोरी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग को विलेन बताया और उस पर भाजपा से सांठगांठ व पक्षपात करने का आरोप लगाया।
100 सीटों पर चोरी का दावा, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
उन्होंने कहा कि विधानसभा की 100 सीटों पर वोट की चोरी हुई है और टीएमसी को हराया गया है। उन्होंने कहा कि वे शुरू से चुनाव आयोग के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ और न्याय भी नहीं मिल रहा है। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि उन्होंने मनमोहन सिंह, अटलबिहारी वाजपेयी, उसके पहले तमाम प्रधानमंत्रियों को और उनके वक्त के चुनाव को देखा है। लेकिन इस बार जिस तरह चुनाव कराया गया, इससे पहले कभी नहीं देखा। लोकतंत्र में यह उचित नहीं है।
अधिकारियों का तबादला और कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप
उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले से वे चुनाव आयोग से संघर्ष कर रही है। लॉजिकल डिसक्रिपेंसी के नाम पर वोटरों के नाम काटे गए। राज्य के आइएएस, आइपीएस के स्तर से लेकर थाने के ओसी, आइएस स्तर के अधिकारियों को बदल दिया गया। पूरे राज्य को केंद्र सरकार के अधिकारियों और केंद्रीय बल के हवाले कर दिया गया। टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्तओं को डराया-धमकाया-परेशान और गिरफ्तार किया गया। टीएमसी के तमाम उम्मीदवारों और एजेंटों के साथ जबरदस्ती की गई और उन्हें मतगणना केंद्रों से निकाल दिया गया या प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें भी मतगणना केंद्र में धक्का दिया गया और वहां से जाने के लिए बाध्य किया गया।
मतगणना और ईवीएम पर उठाए सवाल
ममता बनर्जी ने कहा कि मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी को बंद कर दिया गया। प्रेस प्रवेश नहीं करने दिया गया। केंद्रीय अधिकारियों और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने इवीएम में छेड़छाड़ की और डाटा में फेरबदल किया। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिल कर जिस तरह बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में वोट की चोरी की गई, उसी तरह और वहां से अधिक यहां वोट की चोरी की हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी पार्टियों से उनकी बात हुई है और विरोधी एकजुट होकर विरोध करेंगे।
ममता ने कहा- जारी रहेगा संघर्ष
ममता बनर्जी ने कहा कि वे कुर्सी के लिए संघर्ष नहीं कर रही है। वे आम लोगों के अधिकार के लिए लड़ रही हैं। चुनाव आयोग और भाजपा टीएमसी का मनोबल तोड़ना चाहता है। वे फिर वापस आएंगी और बाघ की तरह लड़ेंगी। उन्होंने मां-माटी-मानुष के लिए चुनाव आयोग और भाजपा की ओर से जोखिम उठाने और यातना झेलने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया और कहा कि उनका चुनाव आयोग और भाजपा से संघर्ष जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/tom-cooper-calls-operation-sindoor-a-clear-indian-victory/182830
ऑपरेशन सिंदूर पर टॉम कूपर का बड़ा बयान, भारत को बताया ‘स्पष्ट विजेता’