प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सऊदी में नौकरी का झांसा देकर ठगी

पीलीभीत में सऊदी अरब भेजने के नाम पर 2.30 लाख की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

पीलीभीत जिले के बीसलपुर क्षेत्र में एक युवक को सऊदी अरब में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी और वीजा दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है।

पीलीभीत में सऊदी अरब भेजने के नाम पर 230 लाख की ठगी पीड़ित ने दर्ज कराई एफआईआर

प्रतिकात्मक तस्वीर |

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश)। सऊदी अरब में नौकरी, सालाना 27 लाख का पैकेज और खर्चा सिर्फ 2.30 लाख रुपये। बड़े बड़े ख्वाब सजाकर युवक ने सौंदा क़र लिया, लेकिन दो महीने बीतने के बाद न ही नौकरी मिली और न ही वीजा मिला। तब जाकर युवक को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। 

नौकरी का सपना दिखाकर ठगी

मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां गांव के एक युवक को हर महीने डेढ़ लाख रुपये की नौकरी का सपना दिखाकर और वीजा दिलाने का झांसा देकर 2.30 लाख रुपये ठग लिए गए। ठग कई दिनों तक प्रक्रिया के नाम पर टालमटोल करता रहा, जब ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने आरोपी से रुपये और पासपोर्ट वापस मांगे तो उसे धमकी मिलना शुरू हो गई। पीड़ित ने थाने पहुंचक़र आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कुलदीप ने 1.80 लाख रुपये ऑनलाइन और 50 हजार नकद दिए

दरअसल मामला बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगंज धरमगदपुर का है, यहां के निवासी कुलदीप कुमार का कहना है, कि उसकी मिथुन सिंह नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। मिथुन ने सऊदी अरब में डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह की नौकरी और वीजा दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके एवज में उससे कुल 2.30 लाख रुपये लिए। कुलदीप ने 1.80 लाख रुपये ऑनलाइन और 50 हजार नकद दिए थे। 

आरोपी मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आरोपी ने दो महीने बाद नौकरी लगने की बात कही दावा, दो महीने बीतने के बाद भी जब न वीजा मिला और न नौकरी। तब जाकर कुलदीप को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। कुलदीप ने आरोपी से रुपये और अपना पासपोर्ट वापस मांगा तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट समेत अन्य साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी मिथुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच क़र रही है।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में सोन नदी में नहाने के दौरान डूबा 16 वर्षीय किशोर, 24 घंटे के बाद बरामद हुआ शव

Related to this topic: