प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत

पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करना पड़ा भारी, मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत

पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करना पड़ा भारी मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत

Man Dies After Crawling Under Goods Train at Pendra Road Station |

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़)। पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर रेलवे पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

अचानक मालगाड़ी के चलने पर चपेट में आया

जानकारी के अनुसार, पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति मालगाड़ी के नीचे से होकर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास कर रहा था। तभी ट्रेन को सिग्नल मिलते ही वह चल पड़ी। अचानक ट्रेन चलने से व्यक्ति संभल नहीं सका और पहियों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही मृतक की पहचान 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। जीआरपी ने लोगों से अपील की है कि यदि नीले रंग के कपड़े पहने इस हुलिये के किसी लापता अधेड़ व्यक्ति के संबंध में जानकारी हो तो तत्काल पेंड्रारोड जीआरपी थाना में सूचना दें, ताकि शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़े:   भोपाल के प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 9 प्रश्नपत्र चोरी, कुलपति ने बताया सुनियोजित साजिश

Related to this topic: