नरसिंहपुर के बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा इलाज हेतु भर्ती कराया गया उसकी आज मृत्यु हो गई जिस पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की गई है ।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक श्यामलाल यादव जो शुक्रवार की सुबह ट्रेन से यात्रा कर अपने घर नरसिंहपुर की ओर जा रहा था ।
यात्रियों की धक्का-मुक्की में प्लेटफार्म पर गिरा युवक
इसी दौरान बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के द्वारा उतरते समय उसे अचानक धक्का दे दिया, जिससे वह प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जीआरपी पुलिस द्वारा एंबुलेंस वाहन की मदद से जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों की मौजूदगी में चल रहा था इलाज
इस दौरान बताया गया है कि जब ग्रामीण व्यक्ति घायल हुआ था तब परिवार के सदस्यों को भी इस घटना की जानकारी दी गई थी और उनकी देखरेख में ग्रामीण का इलाज चल रहा था लेकिन अचानक उसकी मृत्यु हो गई। वह अस्पताल पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक ग्रामीण श्यामलाल के शव को मर्चुरी वार्ड में रखवा कर डॉक्टर टीम से पोस्टमार्टम की कार्यवाही की है।
पोस्टमार्टम के बाद संबंधित थाने भेजी जाएगी डायरी
वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम डॉक्टर द्वारा किया गया है और जल्द ही संबंधित थाने को डायरी भेजी जाएगी ताकि वहां की पुलिस द्वारा अंगे की कार्यवाही की जा सके।
यह भी पढे़ं: राजगढ़ में पंचायत सचिव 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई