प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अशोकनगर में युवक की संदिग्ध मौत

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अशोकनगर शहर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में मंगलवार शाम 35 वर्षीय नितेश उर्फ गोलू रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Man Found Dead in Ashoknagar, Family Suspects Murder |

अशोकनगर (मध्यप्रदेश)। अशोकनगर शहर की त्रिलोकपुरी कॉलोनी में मंगलवार शाम 35 वर्षीय नितेश उर्फ गोलू रघुवंशी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को घर के पीछे तड़पता देख परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने हाल ही में हुए एक विवाद का हवाला देते हुए मामले में हत्या की आशंका जताई है।

दो दिन पहले पैसों के विवाद में हुई थी मारपीट

मृतक के पिता राम सिंह रघुवंशी ने बताया कि दो दिन पहले पैसों के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने उनके बेटे गोलू के साथ मारपीट की थी और उसका मोबाइल छीनकर ले गए थे। दरअसल, गोलू को उन लोगों के पैसे चुकाने थे। पिता के अनुसार, गोलू ने उन्हें बताया था कि हमलावर घर आकर माफी मांगने और छीना हुआ मोबाइल लौटाने की बात कह रहे थे, लेकिन वे नहीं आए। परिजनों को संदेह है कि इसी रंजिश के चलते उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

मां ने घर के पीछे तड़पते हुए देखा

मंगलवार शाम को नितेश की मां ने उसे घर के पीछे गंभीर हालत में तड़पते हुए देखा। आनन-फानन में परिजन उसे ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया।

मर्ग कायम, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मंगलवार रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी और मुआयना किया था। रात में शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम (PM) के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें: सिंगरौली में कैलाश मोटर्स के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Related to this topic: