राजगढ़ जिले में जमीन विवाद का समाधान नहीं होने से परेशान जालम सिंह अपने पिता के साथ आवेदनों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचा।
मध्य प्रदेश: राजगढ़ जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवादों से तंग आकर एक पीड़ित जालम सिंह और उसके पिता ने अनोखा और चौंकाने वाला तरीका अपनाया। अपनी फरियाद अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए इस व्यक्ति ने वर्षों से दिए गए तमाम आवेदनों की एक लंबी माला तैयार की और उसे अपने गले और शरीर में लपेटकर सीधे कलेक्ट्रेट कार्यालय जनसुनवाई में जा पहुंचा।
पंद्रह दिन में ज़मीन नापने का दिया था आश्वासन
आवेदक ने बताया कि उसकी जमीन नहीं नापने को लेकर आवेदक तहसील से लेकर कलेक्टर तक को कई बार आवेदन दे चुका है। उनकी फाइल राजगढ़ पहुंचाई, जहां से उन्हें जवाब मिला कि पंद्रह दिन में ज़मीन नाप दी जाएगी, लेकिन आज तक नहीं नापी गई। इस बात से परेशान होकर आवेदक आवेदनों की माला पहन कर जन सुनवाई में पहुंचा।
समाधान ना मिलने पर उठाएंगे अगला कदम
आवेदक ने बताया कि वह सारंगपुर तहसील के ग्राम कडलावद का रहने वाला है। इसके साथ ही बताया कि सारंगपुर तहसीलदार के टप्पा, बाबू ,पटवारी, राजगढ़ कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर, कलेक्टर सबको आवेदन देकर न्याय मांगा, लेकिन किसी ने नही सुनी अब पिता के साथ आवेदनों की माला पहनकर जन सुनवाई में जा रहे हैं। जहां कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाएंगे फिर भी नहीं समाधान मिला तो फिर अगला कदम उठाएंगे।
ये भी पढ़़ें- ईरानी संसद में गरजे हाजी बाबाई, अमेरिका और यूक्रेन को लेकर दिए बड़े बयान