प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

4 महीने के शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत

औरंगाबाद में 4 महीने के शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, गले पर रस्सी के निशान से जांच तेज

औरंगाबाद में एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में 4 महीने के शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत गले पर रस्सी के निशान से जांच तेज

Married Man Found Dead Under Suspicious Circumstances in Aurangabad |

औरंगाबाद (बिहार)। संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। चार महीने पहले फरवरी में शादी हुई थी। घटना गोह थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मनोज महतो के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। 

खाना खाने के बाद कमरे में गया था युवक

मृतक की भाभी प्रीति कुमारी ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद सन्नी अपने कमरे में सोने चला गया। पत्नी भी साथ थी। अचानक रात में बेड से नीचे गिर पड़ा और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गले पर रस्सी के निशान से मामला संदिग्ध

हालांकि युवक के गले पर रस्सी के निशान पाए जाने से मामला संदेह के घेरे में है। प्रथम दृष्ट्या यह आत्महत्या या गला घोंटकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। 

चार महीने पहले हुई थी शादी, परिवार में मातम

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजन के अनुसार सन्नी की शादी 24 फरवरी 2026 को हसपुरा थाना क्षेत्र के कंचन नगर निवासी उमेश महतो की पुत्री पल्लवी कुमारी से हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की मां धनवती देवी और पत्नी पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजन की ओर से आवेदन मिला है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 

यह भी पढ़ें:    इटावा में नाबालिग से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन दबाव मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: