प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

SCB ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 मौतें

कटक के SCB मेडिकल ट्रॉमा केयर ICU में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है।

कटक के scb मेडिकल ट्रॉमा केयर icu में भीषण आग 10 लोगों की मौत

Fire Safety in Hospitals |

तड़के 3 बजे लगी आग से मचा हड़कंप

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं, जो ट्रॉमा केयर ICU में भर्ती थे।

ट्रॉमा केयर की पहली मंजिल पर भड़की आग

घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रॉमा केयर के इमरजेंसी विभाग की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और अस्पताल के फायर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग पर काबू पाने के लिए तुरंत तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मरीजों के परिजन घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

मरीजों को ICU से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया

स्थिति को देखते हुए ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्यमंत्री Mohan Charan Majhi तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर आग से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की।

राहत-बचाव कार्य जारी, कारणों की जांच शुरू

मौके पर स्वास्थ्य सचिव, कटक के जिला कलेक्टर और डीसीपी सहित प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी रखा गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़े: चार राज्यों और पुडुचेरी के लिए चुनाव...

https://www.primenewsnetwork.in/india/election-schedule-announced-for-four-states-and-puducherry/149450