प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

खरगोन में दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात..

खरगोन में दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खरगोन। शहर में एक अनाज व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े हुई 23 लाख 30 हजार रुपये की सनसनीखेज चोरी...

खरगोन में दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

खरगोन में दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात का मास्टरमाइंड गिरफ्तार |

खरगोन। शहर में एक अनाज व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े हुई 23 लाख 30 हजार रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस पूरी वारदात के मास्टरमाइंड सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोरों ने बैंक से ही रेकी कर मुनीम का पीछा किया था और मौका मिलते ही कार से रुपयों से भरा बैग पार कर दिया था।

वारदात के बाद आरोपी जंगल में पैसों का बंटवारा कर रहे थे, जहाँ पुलिस की दबिश के बाद वे नकदी छोड़कर भाग खड़े हुए थे। अब पुलिस ने आरोपियों को भी दबोच लिया है।

​दो आरोपित गिरफ्तार

23.30 लाख रुपये की हाईप्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई पूरी शत-प्रतिशत रकम (23 लाख 30 हजार रुपये) और पीड़ित की चेकबुक पहले ही बरामद कर ली थी।

​वारदात में प्रयोग की गई बाइक जब्त

वारदात को अंजाम देने और मुनीम का पीछा करने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकि को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पीड़ित मुनीम जब बैंक से मोटी रकम निकालकर कार से लौट रहा था, तभी मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बैंक से ही उसकी रेकी शुरू की और लगातार उसका पीछा किया।

​नजर हटते ही उड़ाए पैसे

रास्ते में जब मुनीम गाड़ी रोककर कुछ समय के लिए नीचे उतरा, तो बदमाशों ने मौका पाकर कार की पिछली सीट पर रखा पैसों से भरा बैग उड़ा लिया और फरार हो गए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राजगढ़ के जंगलों में छिप गए थे और वहाँ आपस में पैसों का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस ने जब छह जिलों के 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जंगल में दबिश दी तो आरोपी पुलिस को देखकर बैग और पैसे वहीं छोड़कर भाग गए थे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल जब्त कर लिया था। अब पुलिस ने फरार चल रहे इन मुख्य आरोपियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: