प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड लूट के...

सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड लूट के पैसों से आईफोन खरीदने पहुंचा था

वैढ़न। ​मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में वैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में...

सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड लूट के पैसों से आईफोन खरीदने पहुंचा था

सिंगरौली बैंक डकैती का मास्टरमाइंड लूट के पैसों से आईफोन खरीदने पहुंचा था |

बैढ़न। ​मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के एक आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

बदमाशों ने 20 लाख रूपये व 10 करोड़ का सोना लूटा था

पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर 20 लाख रुपये नकद और लगभग 10 करोड़ रुपये का सोना लूटा था। पकड़े गए आरोपी का नाम कमलेश कुमार है, जो बिहार के नालंदा जिले के ग्वाल बिगहा गांव का निवासी है।

आरोपी को झारखंड से पकड़ा

एसपी मनीष खत्री के नेतृत्व में बिहार और झारखंड पुलिस के साथ समन्वय कर, जीआरपी की मदद से आरोपी को गढ़वा रेलवे स्टेशन (झारखंड) से पकड़ा गया।

​ऐसे पकड़ में आया आरोपी

डकैती के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी एक 'आईफोन' की वजह से संभव हो सकी। लूट के बाद आरोपी छत्तीसगढ़-झारखंड की सीमा पर स्थित एक मोबाइल दुकान पर आईफोन खरीदने पहुँचा था। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई। हालाँकि पुलिस जब दुकान पर पहुँची, तब तक आरोपी वहाँ से निकल चुका था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी आधार पर पीछा करते हुए उसे गढ़वा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया।

​बरामदगी और फरार साथी

पुलिस ने आरोपी के पास से 61 ग्राम सोने के आभूषण और 15 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अभी भी 4 आरोपी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पांचों लुटेरे दो बाइक पर सवार होकर सासन, बरहपान, गोभा, बलंगी होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर भागे थे। वहाँ एक सुनसान जगह पर उन्होंने लूटी गई नकदी और सोने का बंटवारा किया और अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/software-engineer-arrested-as-mastermind-of-noida-violence/175585

Related to this topic: