प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गांधी जयंती पर केशव मौर्य का संदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी शुभकामनाएं, कहा- बापू के विचार आज भी प्रासंगिक

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी और शास्त्री जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं। कहा कि बापू के आदर्श और विचार आज भी संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दी शुभकामनाएं कहा- बापू के विचार आज भी प्रासंगिक

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मौर्य ने कहा है कि गांधी जी के विचार और उनका जीवन दर्शन आज भी प्रासंगिक है। हम सबको उनके जीवन दर्शन व सुकृत्यों से न केवल प्रेरणा लेनी चाहिए, बल्कि उसे आत्मसात भी करना चाहिए।

सत्य और अहिंसा को बताया जीवन का आधार

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश मे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि गांधी जी का पूरा जीवन ही एक संदेश है. वह आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनकी हर बात, हर काम  प्रेरणा का संदेश है। वह संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत बने हुये हैं। बापू के आदर्श हमे समृद्ध  भारत बनाने का मार्ग दर्शन  करते रहेंगे। उन्होने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाया, वह सत्य और अहिंसा के पुजारी थे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी महान सोच वाले साधारण व्यक्ति थे।

शास्त्री जयंती पर भी दीं शुभकामनाएं

अपने शुभकामना संदेश में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा है कि हम सब लोग पुनःसंकल्प लें कि गांधी जी के बताये हुये मार्ग का अनुसरण करते हुये राष्ट्र के कल्याण व प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहेगे और गांधी जी के रास्ते पर अनुगमन करते हुये मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने उपमुख्यमंत्री मौर्य ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभाओं में होगा VB-G राम जी योजना का प्रचार-प्रसार

Related to this topic: