UP News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद को माफ कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी में वापसी भी हो गई है.
UP News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आकाश आनंद के ससुर और पूर्व राज्यसभा सांसद को माफ कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी में वापसी भी हो गई है. उन्होंने अपने माफीनामा में कहा था कि उनसे गलतियां हुईं, इसलिए वे माफी मांगते हैं.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के कई जिम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज अपने लम्बे पोस्ट के जरिये सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती की माफी माँगी है तथा आगे पार्टी और बीएसपी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज व बीएसपी नेतृत्व को दिया है.
निष्कासन का फैसला तत्काल प्रभाव से रद्द
पूर्व सीएम मायावती ने आगे लिखा, हालाँकि उन्हें अपनी गलती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे. किन्तु आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपना पछतावा जाहिर किया है, जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी व मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक मौका दिया जाना उचित समझा गया है और इसीलिये बीएसपी से उनके निष्कासन का फैसला आज तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है. अर्थात इनको पार्टी में वापस ले लिया गया है.
पूर्व सीएम मायावती ने लिखा कि उम्मीद है कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की तरह वे भी पूरे तन, मन, धन से पार्टी व मूवमेंट को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान जरूर देंगे. ताकि बीएसपी के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवां आगे बढ़ता हुआ बहुजन समाज को शोषित वर्ग से ऊपर उठाकर यहां प्रदेश एवं देश का शासक वर्ग बना सके.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/we-know-his-moves-and-character-since-2020-jitan-ram-manjhi-targeted-chirag-p/46023