Mayawati : कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने...
'महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग...', कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर बोलीं मायावती |
Mayawati : कमर्शियल एलपीजी एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने शनिवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस आशंका से लोगों में बेचैनी व्याप्त है कि जल्द ही रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल सहित अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं.
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि देश में कमर्शियल सिलेंडर की कमी के बीच उसकी कीमत में एकमुश्त 993 रुपये की फिर से की गई वृद्धि और उसके आम जनजीवन पर पड़ने वाले प्रभाव से जुड़ी खबरें सभी माध्यमों में प्रमुखता से सामने आ रही हैं. पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इस प्रकार की बढ़ोतरी से पहले से ही महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उन्होंने कहा कि इसका आंकलन कर ही सरकार को अपनी नीतियां तय करनी चाहिए. कमर्शियल एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 993 रुपये की वृद्धि की गई है.
मायावती ने कहा कि इसका वास्तविक कारण चाहे अमेरिका-इजरायल का ईरान पर युद्ध हो या अन्य कोई वजह, सरकार ने जिस प्रकार राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर खासकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को काफी हद तक नियंत्रण में रखा, उस नीति को वर्तमान में भी व्यापक जनहित और जनकल्याण के तहत जारी रखना देशहित में होगा.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-upholds-ec-move-on-central-observers-in-bengal/181882