शहर के द्वारकापुरी इलाके की अंकल वाली गली में हुई एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं।
इंदौर। शहर के द्वारकापुरी इलाके की "अंकल वाली गली" में हुई एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने पीयूष धनौतिया को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने छात्रा के हाथ-पांव बांधे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सीने पर चाकू से वार भी किए।
झगड़ा होने पर गला घोंट दिया
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना रखी थी। उसने झगड़े की स्थिति में गला घोंटने के लिए पहले से ही रस्सी खरीद कर रखी थी।रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद भी आरोपी ने शव के साथ हैवानियत की। इन विवरणों को दर्ज करते समय वहां मौजूद एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) अपने आंसू नहीं रोक पाईं।
CCTV फुटेज में मिला अहम सुराग
पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की जांच की, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बातें सामने आईं।छात्रा आरोपी के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है।जांच में पता चला कि आरोपी 10 फरवरी को लगभग ढाई घंटे तक कमरे में रहा।हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे से बैग लेकर निकलता हुआ भी दिखाई दिया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/uproar-at-uttam-swami-event-video-shows-scuffle-with-women/144072
भेड़ाघाट में उत्तम स्वामी की कथा समापन पर बवाल, महिलाओं से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल