मूलभूत सुविधाओं की कमी से नाराज मिर्ज़ापुर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।
MBBS Students Stage Protest at Mirzapur Medical College Over Poor Basic Facilities |
मिर्ज़ापुर,(उत्तर प्रदेश)। यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मिर्ज़ापुर (मेडिकल कॉलेज) के प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज नही संभाल पा रहे हैं। मूलभूत सुविधा न मिलने से नाराज एमबीबीएस के छात्र यहां धरने पर बैठे हुए हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्सो ने प्रिंसिपल के खिलाफ जंग छेड़ दी है।
मूलभूत सुविधा न मिलने का आरोप
मूलभूत सुविधा न मिलने का आरोप लगाते हुए नाराज एमबीबीएस के छात्र धरने पर बैठ गये। छात्रों का आरोप है, कि बिजली, पानी, हॉस्टल, मेस, लाइब्रेरी को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसकी पूर्व में शिकायत की जा चुकी है बावजूद इसके कोई कार्रवाई संभव नहीं हो पाई है। कालेज में जनरेटर होने के बावजूद बिजली सप्लाई बाधित रहती है। जबकि, लाखों का बजट खर्च दिखाया जाता है।
एक रूम में तीन-तीन छात्रों को ठूसने का आरोप
धरने पर बैठे छात्रों को मनाने पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने आरोप लगाया, कि एक रूम में तीन-तीन छात्रों को ठूंस कर रहने को विवश किया गया है। इस भीषण गर्मी में कई प्रकार के समस्याओं से उन्हें दो-चार होना पड़ जा रहा है, लेकिन, निदान के बचाए चुप्पी साध ली जा रही है। ऐसे हालात में मजबूरन उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। छात्रों के उग्र रूप को देखकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन पसीने छोड़ते हुए नजर आया है।
यह भी पढ़ेंः ई-मित्र सेवाएं अब व्हाट्सऐप से जुड़ीं, घर बैठे मिलेंगी सरकारी सुविधाएं