प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MCD सफाई कर्मचारी की चाकू गोदकर हत्या

दिल्ली के कल्याणपुरी में MCD सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के कल्याणपुरी में ड्यूटी पर तैनात 27 वर्षीय MCD सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की चाकू मारकर हत्या से सनसनी। पुलिस आरोपी की तलाश में CCTV फुटेज खंगाल रही है।

दिल्ली के कल्याणपुरी में mcd सफाई कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या जांच में जुटी पुलिस

BJP MLA Ravi Kant on the stabbing of a sanitation worker in Kalyanpuri |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में ड्यूटी पर तैनात नगर निगम (MCD) के एक सफाई कर्मचारी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव और चिंता का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार और राजनीतिक दलों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिसमें आरोपी द्वारा सफाई कर्मचारी पर हमला किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था, साथ ही हत्या के पीछे के मकसद को भी खंगाला जा रहा है।

अनिल कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान 27 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है, जो एमसीडी में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। घटना के समय अनिल कल्याणपुरी क्षेत्र में अपनी ड्यूटी निभा रहा था, तभी उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया। मृतक की बहन सुनीता ने घटना को लेकर दर्द साझा करते हुए बताया कि परिवार को पहले हादसे की सूचना मिली थी।

फोन पर मिली थी एक्सीडेंट की जानकारी

सुनीता ने कहा, "मुझे सिर्फ एक फोन आया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और मुझे तुरंत वहां पहुंचना चाहिए। मैं वहां पहुंची तो पता चला कि उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।" उन्होंने आगे कहा कि अनिल काम पर गया था और अपनी ड्यूटी निभा रहा था, "वह सिर्फ काम पर गया था, ड्यूटी पर था। पीछे से आकर किसी ने उनकी हत्या कर दी। मैं सिर्फ न्याय चाहती हूं। वह सिर्फ 27 साल का थाऔर एमसीडी में काम करता था।" परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

इस जघन्य हत्याकांड पर राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं आई हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राष्ट्रीय राजधानी की कानून-व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

भाजपा विधायक ने की घटना की निंदा

भाजपा विधायक रवि कांत ने घटना की निंदा करते हुए कहा, "जब पूरी दिल्ली सो रही होती है, तब हमारे सफाई कर्मचारी भाई शहर को साफ रखने और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने में व्यस्त होते हैं। फिर भी, ऐसे संवेदनहीन लोग इस तरह के जघन्य कृत्यों को अंजाम देते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि यह हमला सिर्फ एक सफाई कर्मचारी पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर है। रवि कांत ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "हम उसे सच्ची श्रद्धांजलि तभी देंगे जब अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा और उसे पूरी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।"

AAP विधायक ने सुरक्षा व्यवस्ता पर उठाए सवाल

दूसरी ओर, आप (AAP) विधायक कुलदीप कुमार ने भी हत्या की कड़ी निंदा करते हुए सवाल उठाया कि क्या इस दुनिया में गरीब और कामकाजी वर्ग के इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है? कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी को "क्राइम कैपिटल" करार दिया।

उन्होंने कहा, विशेषकर कल्याणपुरी में, यहां हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार क्या कर रही है? उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है। गौरतलब है कि इस घटना ने एक बार फिर उन सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो सार्वजनिक स्थलों पर अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं देते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. कल्याणपुरी में MCD सफाई कर्मचारी की हत्या कैसे हुई?
27 वर्षीय MCD सफाई कर्मचारी अनिल कुमार की ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।

2. अनिल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।

3. पीड़ित परिवार ने क्या मांग की है?
परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद और आर्थिक मामलों में रची गई हत्या की साजिश, दो लोग गिरफ्तार

Related to this topic: