प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP में खसरे की दस्तक...

MP में खसरे की दस्तक, 4 जिलों में मिले 12 नए मरीज

अलीराजपुर। ​मध्य प्रदेश में फिर संक्रामक बीमारी खसरे (Measles) ने दस्तक दी है। प्रदेश के चार अलग-अलग जिलों में...

mp में खसरे की दस्तक 4 जिलों में मिले 12 नए मरीज

MP में खसरे की दस्तक, 4 जिलों में मिले 12 नए मरीज |

अलीराजपुर। ​मध्य प्रदेश में फिर संक्रामक बीमारी खसरे (Measles) ने दस्तक दी है। प्रदेश के चार अलग-अलग जिलों में खसरे के 12 नए मामले सामने आये हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग ने प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के अलीराजपुर, दतिया, शिवपुरी और बुरहानपुर जिले प्रभावित हैं। अभी तक 12 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

स्वास्थ्य विभाग सक्रिय

मालूम हो कि यह बीमारी हवा (Airborne) से तेजी से फैलती है। प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य टीमों द्वारा घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। इसके साथ ​संक्रमण की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई हैं। प्रभावित जिलों में बच्चों की स्क्रीनिंग की जा रही है और जिन बच्चों ने वैक्सीन (टीकाकरण) नहीं लगवाया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और बच्चों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करें।

संक्रामक बीमारी है खसरा

खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो मुख्य रूप से बच्चों को प्रभावित करती है। इसके प्रमुख लक्षणों में ​तेज बुखार व खांसी, नाक बहना व आंखों का लाल होना, ​शरीर पर लाल चकत्ते (Rashes) पड़ना, ​मुंह के अंदर छोटे सफेद धब्बे है। 

​टीकाकरण ही प्रभावी

विशेषज्ञों के अनुसार, खसरे से बचने का सबसे प्रभावी तरीका नियमित टीकाकरण (MR Vaccine) है। यदि आपके क्षेत्र में किसी बच्चे को तेज बुखार के साथ शरीर पर दाने दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

 

Related to this topic: