प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोकशी की कथित तैयारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़

मेरठ में गोकशी की कथित तैयारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली

मेरठ में गोकशी की कथित तैयारी कर रहे दो आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

मेरठ में गोकशी की कथित तैयारी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Meerut Police Encounter: Accused Shot in Leg During Alleged Cow Slaughter Bid |

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। मेरठ में गोकशी की कथित तैयारी कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच शनिवार को मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक गोवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

गन्ने के खेत में गोवंश ले जाने की मिली सूचना

पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अटौरा रोड रजवाहे की पटरी के पास गन्ने के खेत में दो लोग एक गोवंश को वध के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में लगी गोली

लवानिया बताया कि इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिलाल का साथी भूरा उर्फ जावेद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

तमंचा और गोकशी के उपकरण बरामद

उन्होंने बताया कि मौके से एक गोवंश, .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता, आयुध अधिनियम और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लवानिया ने बताया कि बिलाल और भूरा उर्फ जावेद के खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:   अमेरिका में भारतीय नागरिक पर ड्रग्स तस्करी का आरोप, पिज्जा दुकान से 40 पाउंड मेथामफेटामीन बरामद

Related to this topic: