प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुलुंड में मेट्रो का पिलर गिरने...

मुलुंड में मेट्रो का पिलर गिरने से एक की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट के मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरकर एक ऑटो-रिक्शा पर गिर गया।

मुलुंड में मेट्रो का पिलर गिरने से एक की मौत तीन घायल

Metro Pillar Falls on Auto in Mulund, 1 Dead, 3 Injured |

मुंबई। महाराष्ट्र के मुलुंड में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट के मेट्रो पिलर का एक हिस्सा गिरकर एक ऑटो-रिक्शा पर गिर गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायल हुए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने बताया कि मरने वाले की पहचान रामधन यादव के तौर पर हुई है।

मरने और घायल होने वालों की हुई पहचान

घायलों की पहचान 45 वर्षीय राजकुमार इंद्रजीत यादव, 52 वर्षीय महेंद्र प्रताप यादव और 40 वर्षीय दीपा रूहिया के रूप में हुई है। इनमें से राजकुमार की हातल काफी गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य दो लोगों की हालत स्थिर है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने शनिवार को कहा कि मेट्रो प्रोजेक्ट टीम पिलर गिरने वाले जगह पर मौजूद है, जो BMC और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर राहत अभियान चला रही है।

MMRDA और BMC ने शुरू किया राहत और बचाव अभियान

MMRDA ने X पर पोस्ट में बताया कि, "आज शनिवार, दोपहर करीब 12:15 बजे, मुलुंड फायर स्टेशन के पास RAJV (मिलान) इलाके में चल रहे मेट्रो लाइन के कंस्ट्रक्शन के दौरान पियर नंबर P196 के पास एक हादसा हुआ। पैरापेट का एक हिस्सा पास से गुजर रहे एक ऑटो-रिक्शा पर गिर गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत को देखते हुए, सभी ज़रूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। मेट्रो प्रोजेक्ट टीम मौके पर मौजूद है, और BMC, मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई ट्रैफिक पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर बचाव का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/sharp-fall-in-indias-forex-and-gold-reserves/140880

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 6.7 अरब डालर की कमी

Related to this topic: