MP News : जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में खनन कारोबारी ने थहसीलदार पर डंपर चढ़ाने की धमकी दे दी।
MP News : जबलपुर। बरगी थाना क्षेत्र में खनन कारोबारी ने थहसीलदार पर डंपर चढ़ाने की धमकी दे दी। तहसीलदार रवींद्र पटेल और खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव अपनी टीम के साथ मानेगांव के पास मुरम मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने पहुचे थे। तहसीलदार ने तीन डंपर को जांच के लिए रोका और उनसे रॉयल्टी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा।
चालक ने खनन कारोबारी और वाहन मालिक रोहित जैन को मौके पर बुला लिया। तब तहसीलदार औऱ दूसरे पक्षों में देर तक बहस हुई। तहसीलदार लगातार रॉयल्टी कागज दिखाने के लिए कहते रहे, लेकिन रोहित जैन इनकार करता रहा। इस दौरान तहसीलदार को धमकाते हुए अपने ड्राइवर से कहा- डंपर चढ़ा दो, जो होगा देखा जाएगा।
मामले की जानकारी मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों डंपर को जब्त कर लिया। तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने रोहित जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी रोहित जैन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। कारोबारी के साथ कुछ औऱ लोग थे जो वाहन चढ़ाने के लिए बोलते हुए नजर आए। मालूम हो कि मनेरी में रोहित जैन मुरम-मिट्टी खनन का काम करता है। शहर के कई छोटे-बड़े ठेकेदारों के साथ काम करता है। उधर, पुलिस ने तहसीलदार रवींद्र पटेल की शिकायत पर रोहित जैन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 126 (2), 296 (2), 351 (2), 132, 221 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस बीच तहसीलदार ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर जिले में खनिज के अवैध परिवहन, खनन औऱ भडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज, राजस्व औऱ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। मानेगांव में औचक निरीक्षण के दौरान तीन हाईवा जब्त किया गया। वाहन को बरगी थाना ले जाने की तैयार की जा रही थी, तभी रोहित जैन साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और जब्त बाहन को रूकवा दिया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mehbooba-mufti-sharp-reaction-to-ajit-doval-statement/104524