प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोतवाली में रो पड़े नगर विकास मंत्री, हंगामा

जब कोतवाली में रो पड़े नगर विकास मंत्री, BJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु को शहर कोतवाली पहुंचना पड़ा। वजह थी BJP के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी।

जब कोतवाली में रो पड़े नगर विकास मंत्री bjp कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर हुआ हंगामा

Minister Breaks Down at Police Station, BJP Row Intensifies |

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु को शहर कोतवाली पहुंचना पड़ा। वजह थी BJP के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी। जैसे ही राकेश राठौर गुरु कोतवाली पहुंचे, सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी वहां पहुंच गए। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए।

BJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर मंत्री ने जताई नाराजगी

BJP मंत्री ने सीधा आरोप लगाया कि अतीक के गुर्गे मुजीब अहमद, जिस पर 32 केस दर्ज हैं, उसे कुर्सी दी जाती है और BJP कार्यकर्ताओं को हवालात में बैठाया जाता है। काफी देर तक कोतवाली में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा हुआ।

मंत्री के पहुंचने के बाद हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता छोड़े

इसके बाद पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं जितेंद्र मिश्रा और सुरभ मिश्रा को यह कहकर हिरासत में लिया था कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अभद्रता की, उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस ने कहा- कोई केस दर्ज नहीं किया गया

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था, मंत्री जी के आने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। दोनों पर किसी भी तरह का कोई केस रजिस्टर नहीं किया गया है। दोनों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच प्रशासन से अभद्रता करने का आरोप था।

यह भी पढ़: खड़े हनुमान मंदिर पर फिर विवाद गहराया, दिशा बदलने पर भी आपत्ति

 

Related to this topic: