अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
अमेठी: जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नाबालिग लड़की एक सुनसान इलाके में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान एक नाबालिग युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की सूचना संग्रामपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
दुष्कर्म के आरोप में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़की और आरोपी युवक के बीच पहले से बातचीत होती थी। उन्होंने बताया कि युवक पर लड़की के साथ गलत काम करने का आरोप है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- सहारनपुर में आवारा कुत्तों ने 11 वर्षीय मासूम की ली जान