प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी पर शिकंजा

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, किशनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

किशनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी सत्यदेव निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार किशनपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Minor Rape Case Accused Arrested |

फतेहपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को किशनपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

संबंधित धाराओं के तहत मुकमता दर्ज

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 227/2026 में दर्ज बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी की पहचान सत्यदेव निषाद पुत्र बाबूलाल निषाद, निवासी ग्राम नंदूपुर, चौकी दादौं, थाना कमासिन, जनपद बांदा के रूप में हुई है। 

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। लगातार दबिश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार तथा कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- बैतूल में सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम
 

Related to this topic: