प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

नाबालिग छात्रा बनी मां...

नाबालिग छात्रा बनी मां, छात्रावास की अधीक्षक निलंबित

खंडवा। जिले की पुनासा स्थित एक बालिका छात्रावास (Girls Hostel) में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार-शनिवार...

नाबालिग छात्रा बनी मां छात्रावास की अधीक्षक निलंबित

नाबालिग छात्रा बनी मां, छात्रावास की अधीक्षक निलंबित |

खंडवा। जिले की पुनासा स्थित एक बालिका छात्रावास (Girls Hostel) में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बच्ची को जन्म दिया। ​इस घटना के बाद से छात्रावास प्रबंधन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म

छात्रा छात्रावास के कमरे में ही थी, जब उसे प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनासा ले जाया गया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्रावास में अधीक्षक और अन्य कर्मचारी रहते हुए भी नौ महीने तक छात्रा की गर्भावस्था का पता किसी को क्यों नहीं चला।

चचेरे भाई ने प्यार के जाल में फंसाया

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा को उसके चचेरे भाई ने प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए थे, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। छात्रावास की अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने के लिए उन पर यह कार्रवाई की गई है।

​उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

इस घटना की गहन जांच के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। यह टीम जांच करेगी कि नौ महीने तक छात्रा की गर्भावस्था की बात प्रबंधन से कैसे छिपी रही।

​हो रही है छात्रावास में सुरक्षा की समीक्षा

अधिकारी मौके पर कलेक्टर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मामले की रिपोर्ट ले रहे हैं और छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: