पन्ना। जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के...
पन्ना। जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को हुई। पीड़िता नाबालिग है, अपने एक परिचित युवक से मिलने देवेन्द्रनगर पहुँची थी। वह युवक अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर आया था।
जंगल में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों ने नाबालिग और उसके साथ मौजूद उसके दोस्त को डरा-धमकाकर जंगल की ओर ले गए। वहाँ उन्होंने पीड़िता के दोस्त को बंधक बना लिया ताकि वह मदद न माँग सके। नाबालिग को खींचकर झाड़ियों में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया, जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे और मारपीट की। पीड़िता आरोपियों के सामने गिड़गिड़ाती रही और रोती रही, लेकिन उन्होंने रहम नहीं दिखाया।
घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंची, पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद पीड़िता किसी तरह थाने पहुँची और आपबीती सुनाई। देवेन्द्रनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
घटना के बाद तनाव का माहौल
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में इस घटना के बाद से तनाव और आक्रोश का माहौल है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/sc-upholds-ec-move-on-central-observers-in-bengal/181882