प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अधिकारी नहीं उठा रहे फोन

बार-बार ट्रिपिंग से मीरगंज के बिजली उपभोक्ता परेशान

मीरगंज में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही ट्रिपिंग से उपभोक्ता काफी परेसान हैं।

बार-बार ट्रिपिंग से मीरगंज के बिजली उपभोक्ता परेशान

Mirganj electricity consumers troubled by frequent tripping |

बरेली/मीरगंज (उत्तर प्रदेश)। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही ट्रिपिंग ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थिति यह है कि करीब दस मिनट तक बिजली आपूर्ति सुचारू रहने के बाद अचानक बिजली गुल हो जाती है। कुछ देर बाद सप्लाई बहाल होती है और फिर दोबारा ट्रिपिंग शुरू हो जाती है। दिनभर बिजली की आंख-मिचौली से उमस और गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है।

बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित

बार-बार बिजली कटने से घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। बिजली न होने के कारण पानी की मोटर नहीं चल पा रही है। पंखे और कूलर बंद होने से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बिजली पर निर्भर दुकानदारों और अन्य कारोबारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं को बिजली उपकरणों के खराब होने की आशंका भी बनी हुई है।

स्थानीय निवासी यशपाल सिंह, रूपपाल सिंह, सतेंद्र सिंह और रामेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि लगातार ट्रिपिंग से जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

शिकायत के लिए अधिकारी से संपर्क भी मुश्किल

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली समस्या की जानकारी देने के लिए एसडीओ महेंद्र सिंह के सीयूजी नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे लोगों में नाराजगी है। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से ट्रिपिंग के कारणों की जांच कराकर व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ महेंद्र सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। 

यह भी पढ़ें: डिंडौरी की ‘पार्वती मैडम’ ने जीता दिल, बिना वेतन बच्चों को पढ़ा रही गांव की बहू

Related to this topic: