प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छह दिनों से लापता था छात्र

अमेरिका में लापता कर्नाटक के छात्र का शव बरामद

अमेरिका में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला है। वह पिछले छह दिनों से लापता था।

अमेरिका में लापता कर्नाटक के छात्र का शव बरामद

Missing Karnataka Student Found Dead in California |

सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव मिला है। वह पिछले छह दिनों से लापता था। 22 साल के भारतीय छात्र का शव कैलिफ़ोर्निया में मिला है। साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले में केमिकल और बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग कर रहा था। वह 9 फरवरी को लापता हो गया था। 

शव को भारत लाने की तैयारी

सैन फ्रांसिस्को में भारतीय कॉन्सुलेट ने इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस ने छात्र के शव को बरामद कर लिया है। उसके शव को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए तैयारी की जी रही है। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस बहुत मुश्किल समय में हम उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हैं।

कर्नाटक सरकार ने केंद्र से की थी तत्काल हस्तक्षेप की मांग

इसके पूर्व कर्नाटक सरकार ने राज्य के छात्र साकेत श्रीनिवासैया के मामले में केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया कि मुख्य सचिव शालिनी रजनीश ने विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी को पत्र लिखकर इस मामले में तुरंत सहायता का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dog-bite-cases-surge-in-gwalior-365-patients-in-a-day/143706

ग्वालियर में डॉग-बाइट का कहर: एक दिन में 365 मरीज पहुंचे अस्पताल

Related to this topic: