प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तीन दिन बाद कुएं से मिला छात्रा का शव

मुंगेर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा का कुएं से मिला शव, तीन दिन से थी लापता

मुंगेर जिले में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी।

मुंगेर में neet की तैयारी कर रही छात्रा का कुएं से मिला शव तीन दिन से थी लापता

Missing NEET Aspirant Found Dead in Munger Well |

मुंगेर (बिहार)। मुंगेर जिले में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी। परिजनों ने मानसिक तनाव की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तीन दिन से लापता नीट छात्रा का शव कुएं से बरामद

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक गांव का है। यहां 20 वर्षीय संध्या कुमारी का शव मंगलवार को घर के पास स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डॉक्टर बनने का सपना, परीक्षा के बाद बढ़ा मानसिक तनाव

मृतका के पिता धर्मवीर यादव ने बताया कि संध्या परिवार की इकलौती बेटी थी और डॉक्टर बनने का सपना लेकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह दो बार नीट परीक्षा में शामिल हुई थी। परिजनों के अनुसार परीक्षा प्रभावित होने के बाद वह काफी तनाव में रहने लगी थी। स्वजनों ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह करीब चार बजे संध्या घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

मंगलवार को गांव के लोगों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुमशुदगी का मामला पहले से दर्ज था। सूचना मिलने पर कुएं से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें: विक्रमपुर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत

Related to this topic: