प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बाघ के आतंक पर विधायक का विवादित बयान

बाघ के आतंक पर विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘तीर-कमान आया तो शिकार करेंगे’

कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघों के आतंक पर विधायक मधु भगत ने विवादित बयान दिया, तीर-कमान से शिकार की बात कही।

MLA Controversial Remark on Tiger Menace

बालाघाट :  परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से ग्राम मालखेड़ी, पर्रापुर सहित सात गांवों में लगातार बढ़ते बाघ के आतंक के बीच कांग्रेस विधायक मधु भगत का एक तीखा और विवादित बयान सामने आया है। वन विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक ने कहा कि यदि बैगा आदिवासियों के हाथों में उनका पारंपरिक तीर-कमान आ गया, तो वे गिन-गिनकर जंगली जानवरों का शिकार करेंगे और “मैं भी उनके साथ आगे रहकर हमला करूंगा।” विधायक के इस बयान के बाद जिले की सियासत गरमा गई है।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

आपकों बता दें कि विधायक मधु भगत ने क्षेत्र में हों रही बाघ के हमले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल में बाघ के हमले से चार लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन वन विभाग समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बैगा आदिवासी का निशान तीर-कमान है। जिस दिन यह तीर-कमान उनके हाथों में आ गया, उस दिन वे गिन-गिनकर जंगली जानवरों को मारेंगे और वन विभाग उन्हें रोक नहीं पाएगा।

‘कार्रवाई के नाम पर लाखों रुपये मांगे जाते हैं’

विधायक ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जंगली जानवरों को मारने पर आदिवासियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है और लाखों रुपये की मांग की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि वन्यजीवों के हमले रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो गांव से लेकर भोपाल तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और विभाग में कथित भ्रष्टाचार की पोल खोली जाएगी। विधायक के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़े: रील बनाने के चक्कर में नदी में गिरा युवक, दोस्तों ने बचाई जान

Related to this topic: