प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मथुरापुर में गरजे पीएम मोदी

काकद्वीप में पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, बंगाल में कमल खिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत काकद्वीप के मथुरापुर में कहा कि टीएमसी के गुडों व सिंडजीकेटों के जंगलराज की एक्सपाइरी डेट 4 मई को खत्म हो रही है।

काकद्वीप में पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला बंगाल में कमल खिलने का दावा

Modi in Mathurapur: TMC's 'Jungle Raj' Expiry Date is May 4 |

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत काकद्वीप के मथुरापुर में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि टीएमसी के गुडों व सिंडजीकेटों के जंगलराज की एक्सपाइरी डेट 4 मई को खत्म हो रही है। उसका पूरा हिसाब होगा। “करप्शनेर खेला चलबे ना”। माताओं-बहनों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी की निर्मम सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। दस दिन बाद वोटों की गिनती होगी। बंगाल में कमल खिलेगा।

वोटिंग के बीच बंगाल के रण में पीएम का मेगा शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में ऐसे मौके पर आए जिन दिन प्रथम चरण में राज्य के 16 जिलों में 152 विधानसभा क्षेत्रों में वोट हुआ। वे उन क्षेत्रों में भाजपा की चुनावी सभा में हिस्सा लेने आए, जिनमें 29 मई को दूसरे चरण में वोट होने वाला है। उन्होंने नदिया जिले के मुख्यालय कृष्णनगर के बाद दक्षिण चौबीस परगना जिले के तहत काकद्वीप के मथुरापुर में भाजपा की चुनावी सभा में शिकरत की और उसके बाद हावड़ा के बेलूड़मठ से सलकिया तक रोड शो किया।

संदेशखाली और आरजी कर की घटनाओं पर टीएमसी को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरापुर की भाजपा की चुनावी सभा में कहा कि उनकी (नरेंद्र मोदी) की सभाओं में महिलाओं की अपार संख्या में उपस्थिति से टीएमसी की नींद उड़ाने वाली है। निर्मम टीएमसी के जंगलराज में महिलाएं ही सबसे अधिक शिकार हुई है। टीएमसी ने संदेशखाली, आरजीकर की घटनाओं के गुडों, बलात्कारियों को संरक्षण दिया है। माताएं और बहने सबसे अधिक परेशान रही है।

महिला आरक्षण और शासन व्यवस्था पर सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी और दूसरी पर्टियों का महिला विरोध खुल कर सामने आ गया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने 2029  के चुनाव में लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत भेजने के लिए प्रस्ताव लाया था। टीएमसी ने उसके खिलाफ वोटिंग किया। उसने महिलाओं का हक छिन लिया। महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। अब उसका अत्याचार नहीं चलने वाला है। उन्होंने कहा कि 30 साल तक लेफ्ट वालों का कुशासन था और उसके बाद 15 साल तक टीएमसी को मौका मिला है। उसने 15 सालों में बंगाल का नुकसान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी केंद्र सरकार के 11 सालों के शासन में किए गए महिलाओं, किसानों और सभी के लिए किए गए कार्यों का एक-एक कर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 11 सालों में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर किया गया है।

सुंदरवन की बदहाली और 'कट मनी' से मुक्ति का वादा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी की सरकार ने 15 सालों में झूठे वादे किए हैं और धोखा दिया है। टीएमसी चुनाव के वक्त वादा करती है और उसके बाद गायब हो जाती है। उन्होंने सुंदरवन, नदियों को कटाव, मछुआरों और समुद्र की समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि टीएमसी की प्रशासनिक विफलताओं का ये सबूत है। उन्होने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार तमाम समस्याओं का समाधान करेगी। बंग मेला लगाएगी। टीएमसी के भ्रष्ट और सिंडीकेट के कट मनी, बिना वसूली, बिना गुंडा टैक्स से लोग परेशान है।

विकास, मछुआरों और घुसपैठ का उठाया मुद्दा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समुद्र पर निर्भर मछुआरे परेशान है। समुद्र सरे घुसपैठिए तस्करी और स्मलिंग करते है। अवैध हथियार लाते है। भाजपा सरकार मछुआरों की समस्याओं का समाधान करेगी और समुद्र को सरक्षित रखेगी। टीएमसी घुसपैठियों का संरक्षण देती है। घुसपैठिएं स्थानीय लोगों का हक मार रहे है। टीएमसी घुसपैठियों को नहीं रोक सकती। टीएमसी के एक एमएलए ने बताया कि टीएमसी पैसे लेकर घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाती है। भाजपा सरकार घुसपैठियों को रोकेगी और बाहर करेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/clearing-iran-laid-mines-in-hormuz-may-take-six-months/178603

पेंटागन की रिपोर्ट- होर्मुज से सुरंगें हटाने में लगेंगे छह माह

Related to this topic: