प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शादी विवाद में मां ने युवक को चप्पलों से पीटा

मुस्लिम युवक से शादी की जिद पर अड़ी बेटी, मां ने सरेबाजार युवक को चप्पलों से पीटा

शिवपुरी। शहर के वन स्टॉप सेंटर के बाहर एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 मुस्लिम युवक से शादी की जिद पर अड़ी बेटी मां ने सरेबाजार युवक को चप्पलों से पीटा

Mother Beats Man Over Daughter Marriage Dispute |

शिवपुरी {मध्य प्रदेश}। शहर के वन स्टॉप सेंटर के बाहर एक युवक की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला एक पुराने पॉक्सो प्रकरण से जुड़ा है, जिसमें न्यायालय में पेशी के दौरान युवक और युवती द्वारा शादी की इच्छा जताने के बाद विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर निवासी अब्दुल रहमान फर्नीचर का काम करने कोलारस आया था। आरोप है कि किराए के मकान में रहने के दौरान उसका एक नाबालिग लड़की से संपर्क हुआ था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

बालिग होने के बाद फिर साथ रहने लगे दोनों

बताया जा रहा है कि युवती के बालिग होने के बाद दोनों फिर से संपर्क में आए और साथ रहने लगे। सोमवार को दोनों पुराने पॉक्सो प्रकरण में पेशी के लिए शिवपुरी न्यायालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विवाह करने की इच्छा जताई और कोर्ट परिसर के बाहर विवाह संबंधी दस्तावेज तैयार कराने लगे।

समझाने की कोशिश के बाद भी नहीं मानी युवती

इसकी जानकारी मिलने पर कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और युवती के परिजनों को भी शिवपुरी बुला लिया। परिजनों और कार्यकर्ताओं ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही। इसके बाद दोनों को वन स्टॉप सेंटर ले जाया गया, जहां काउंसलिंग के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।

वन स्टॉप सेंटर के बाहर बढ़ा विवाद

वन स्टॉप सेंटर से बाहर निकलते ही दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान युवती की मां ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। सड़क पर कुछ देर तक हंगामा होता रहा, जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विवाद के बाद युवती अपने परिजनों के साथ चली गई, जबकि युवक अपने पिता के साथ मुजफ्फरनगर लौट गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से किसी नई कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़े: 6 दिन से सूखा गला, अब सब्र का बांध टूटा! बैतूल नगर पालिका का घेराव कर महिलाओं ने दी बड़ी चेतावनी

Related to this topic: