मोतिहारी के तुरकौलिया चौक पर हाई कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। पहले दिन कई मकान और दुकानों पर बुलडोजर चला, अभियान तीन दिन तक जारी रहेगा।
मोतिहारी (बिहार)। जिले के तुरकौलिया चौक पर करीब 18 लोगों ने अतिक्रमण किया था। हाई कोर्ट के आदेश पर सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त करने की कर्रवाई शुरू हो गई है। यह कर्रवाई तीन दिनों तक चलेगा। पहले दिन करीब आधादर्जन घर, दुकान आलीशान मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। अगला बुलडोजर 30 जून और 1 जुलाई को चलेगा। बुलडोजर चलते ही अतिक्रमनकरियों में हड़कंप मच गया।
मोतिहारी-अरेराज सड़क पड़ था अतिक्रमण
बताया जाता है कि करीब 50 वर्ष पहले वह पीडब्ल्यूडी की सड़क थी। इसी सड़क से होकर मोतिहारी अरेराज जाया जाता था। टेढ़े मेढ़े सड़क होने के कारण बहुत परेशानी होती थी। जिसके बाद सड़क को सीधा किया गया। सीधा करने में लोगों की जमीन पड़ रही थी। जिसका मुआवजा देकर सड़क सीधा किया गया। वही पहले वाली सड़क को कोई पूछने वाला नही था। धीरे धीरे अतिक्रमण होते गया। अतिक्रमण के कारण वह सड़क गायब होकर बहुत पतला हो गया। बड़ी गाड़िया भी नही जा सकती थी।
अतिक्रमणकारियों ने जमीन दूसरों के हाथों लाखों में बेची
वहीं कुछ अतिक्रमणकारियों ने तो वह जमीन दूसरों के हाथों लाखों रुपये में भी बेच दिया। खरीदने वाले आज पछता रहे है। क्योंकि लाखों का जमीन खरीदा। ऊपर से बिल्डिंग बनवाया। अब वह टूट रही है। वह अपना दुःख कहे तो कहे किससे। सीओ ने बताया कि पिछले वर्ष माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रपत्र 1 और 2 भेजा गया था। उसके बाद भी अतिक्रमण नही हटाया गया था।
न्यायालय ने पदाधिकारियों को जमकर लगाया फटकार
अतिक्रमण नही हटने के बाद न्यायालय ने पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाया। जिसके बाद चार दिन पहले लाल चिन्ह लगाया गया। वहीं अतिक्रमणकारियों को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द हटा लें वरना इसे जेसीबी मंगाकर तोड़ा जायेगा। वर्ष 2023 में 18 अतिक्रमणकारियों समेत उन्नीस पर एफआईआर दर्ज हुआ था। कुछ ने बेल कराया तो कुछ जेल भी गए। अभी कुछ फरार भी है। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जो भी खर्च लग रहा है उसका चलाना बनेगा। उसके बाद अतिक्रमणकारियों से वह पैसा वसूल की जाएगी।
यह भी पढ़ेंः रीवा के इटमा वाटरफॉल में सेल्फी लेते समय खाई में गिरा युवक, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी