सिरोही में माउंट आबू स्थित श्री रघुनाथजी मंदिर के गुरुकुल में पढ़ाई कर रहे शिष्य के लापता होने के साथ एक वीडियो हो रहा है, जिसमें शिष्य के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है.
सिरोही: राजस्थान के सिरोही में माउंट आबू स्थित श्री रघुनाथजी मंदिर के गुरुकुल में पढ़ाई कर रहे शिष्य के पिछले तीन दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुरुकुल प्रबंधन और परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गुरुकुल में पढ़ाई करने वाला शिष्य अचानक लापता हो गया, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।
शिष्य के साथ मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल
लापता हुए शिष्य का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. ऐसे में गुरुकुल के आचार्य ने माउंट आबू पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से शिष्य के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलने के बाद माउंट आबू पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस लापता शिष्य की तलाश के साथ-साथ वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी पहलुओं की भी जांच में जुटी हुई है। वहीं, शिष्य के परिजन उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें- खानपुर में सर्व समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, भारत भूषण तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग