प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

722 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त

सिंगरौली में 722 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, स्कॉर्पियो समेत 11 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

सिंगरौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 722 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया। एक आरोपी गिरफ्तार और एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

सिंगरौली में 722 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त स्कॉर्पियो समेत 11 लाख से अधिक का मशरूका बरामद

MP: 722 Bottles of Codeine Cough Syrup Seized in Singrauli |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। बरगवां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 722 शीशी प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप (ऑनरेक्स) और परिवहन में प्रयुक्त एक महंगी स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

​मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में, दिनांक 08 जुलाई 2026 की रात्रि को बरगवां थाना प्रभारी उप निरीक्षक सूरज सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि आजादपुर (घिनहागांव) की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (क्रमांक MP53CA6578) में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप ले जाई जा रही है, जो बिक्री के लिए लाई गई है। ​सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी रोशनी पटेल के मार्गदर्शन में तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

​तलाशी में मिला नशे का जखीरा

​पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो की सघन तलाशी ली गई, जिसमें तीन प्लास्टिक की बोरियों में प्रतिबंधित 'विंग्स ऑनरेक्स' कंपनी की कोडीन युक्त कफ सिरप की 722 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी में 100 मिलीलीटर सिरप थी, जिसका कुल वजन 72.2 लीटर है। बरामद सिरप की कीमत लगभग 1,15,520 रुपये और परिवहन में उपयोग की जा रही स्कॉर्पियो की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मशरूका 11 लाख रुपये से अधिक का है।

​आरोपियों पर कानूनी शिकंजा

​पुलिस ने मौके से रजनीश कुमार विश्वकर्मा (25 वर्ष, निवासी चूल्ही, थाना सेमरिया, जिला सीधी) को गिरफ्तार किया। साथ ही, एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत औषधि नियंत्रण अधिनियम की धारा 5/13 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 22 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 

यह भी पढ़ें:   मैहर सड़क हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के 5 सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार, नम हुईं हजारों आंखें

Related to this topic: