प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र सरकार ने जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाया

मध्यप्रदेश में सरकार ने स्वीकार की मांग, जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ी बढ़ोतरी

भोपाल। मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने स्टाइपेंड में ऐतिहासिक वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं।

मध्यप्रदेश में सरकार ने स्वीकार की मांग जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ी बढ़ोतरी

Madhya Pradesh |

भोपाल। मध्यप्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने स्टाइपेंड में ऐतिहासिक वृद्धि के आदेश जारी कर दिए हैं। यह फैसला जूनियर डॉक्टरों की 4 दिनों की लंबी हड़ताल और सरकार के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत जूनियर डॉक्टरों (JUDA), सीनियर रेजिडेंट्स और इंटर्न के मानदेय (Stipend) में संशोधन कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के निर्देशों के बाद यह आदेश जारी किया गया है।

नया स्टाइपेंड

अब जूनियर डॉक्टरों को 77,662 रुपये मिलेंगे। सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए 90,803 रुपये की राशि तय की गई है। यह संशोधित स्टाइपेंड 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार ने यह वृद्धि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर की है, जिससे डॉक्टरों को बढ़ती महंगाई के अनुसार उचित मानदेय मिल सके।

​हड़ताल का असर और उसका समाधान

​पिछले 4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर थे, जिससे प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों की ओपीडी (OPD) सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। डॉक्टरों की मुख्य मांग रुकी हुई स्टाइपेंड वृद्धि और बकाया एरियर का भुगतान थी। सरकार के इस औपचारिक आदेश के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है।

​अनुमानित लाभ इस प्रकार

जूनियर डॉक्टर (PG 1st Year) ₹77,662 प्रति माह मिलेंगे। इसके साथ सीनियर रेजिडेंट ₹90,803 प्रति माह मिलेंगे। इस आदेश में अप्रैल 2025 से अब तक के बकाया एरियर (Arrears) के भुगतान का भी प्रावधान शामिल है।

यह भी पढ़े: मप्र सूचना आयोग में दो नए आयुक्त नियुक्त

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-rti-commission-gets-two-new-commissioners/149156

 

Related to this topic: