प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक फोन आया तो लौटे 100 कर्मचारी

3000 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने को तैयार थे 60 जेसीवी

गुना। 3000 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग का अमला तैयार था। साथ में थे 60 जेसीबी। जेसीबी में डीजल डाल दिया गया था। ड्यूटी पर 100 से अधिक कर्मचारी तैनात थे।

3000 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने को तैयार थे 60 जेसीवी

3000 बीघा जमीन से अतिक्रमण हटाने को तैयार थे 60 जेसीवी

एक फोन आया तो लौटे 100 कर्मचारी

प्राइम न्यूज नेटवर्क

गुना। 3000 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए वन विभाग का अमला तैयार था। साथ में थे 60 जेसीबी। जेसीबी में डीजल डाल दिया गया था। ड्यूटी पर 100 से अधिक कर्मचारी तैनात थे। लेकिन कार्रवाई शुरु होने से पहले ही मंत्री का डीएफओ को फोन आया और टीम को लौटने के आदेश दे दिये गये। मामला गुरवार को उजागर हुआ।

यह मामला बमोरी इलाके में सारेठा गांव का है। डीएफओ अक्षय राठौर का कहना है कि ग्रामीणों ने पट्टे का दावा किया है। दोबारा सीमांकन के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि सारेठा गांव में वन विभाग की जमीन पर कुछ सालों से अतिक्रमण है। तीन हजार बीघा जमीन पर कब्जा किया जा चुका है। अधिकारियों ने जांच में अतिक्रमण की पुष्टि भी कर ली थी। अतिक्रमण हटाने के लिए अक्टूबर से योजना बनाया गया। 22 अक्टूबर को डीएफओ अक्षय राठौर ने आदेश जारी कर कहा था कि वन परिक्षेत्र बमोरी अंतर्गत बीट सारेठा में अतिक्रमण की बेदखली की कार्रवाई दिनांक 24.10.2025 को वन, पुलिस औऱ राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

आदेश के तहत जिले के कई सब डिविजन के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इसमें फतेहगढ़ औऱ बमुरा का पूरा अमला, गुना उत्तर और दक्षिण का संपूर्ण महिला कर्मचारी और 12-12 पुरूष कर्मचारी को बुलाया गया। कार्रवाई के लिए 100 से अधिक कर्मचारी 22 अक्टूबर को ही बमोरा पहुंच गये थे। वहां कर्मचारियों के खाने की व्यवस्था होने लगी। सूत्रों की माने तो कार्रवाई के लिए 60 जेसीबी तैयार की गई, इसमें से कुछ तो राजस्थान से मंगाई गई औऱ उसमें डीजल भी भर लिया गया। 24 अक्टूबर को कार्रवाई शुरू होनी थी। लेकिन उससे पहले ही अचानक पूरी टीम को बुला लिया गया और कार्रवाई स्थगित कर दी गई। इधर डीएफओ ने कहा कि ग्रामीण पट्टे बता रहे हैं, इसलिए इसकी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः

पत्नी ने आठ पथरी वाली किडनी दी, पति की जान बचाई

https://www.primenewsnetwork.in/state/wife-donated-kidney-containing-eight-stones/97425

Related to this topic: