प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुंगेर लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा

मुंगेर लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा, ₹8.46 लाख नकदी के साथ 5 गिरफ्तार

मुंगेर पुलिस ने 36 घंटे में 8.82 लाख रुपये की लूट का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 8.46 लाख रुपये नकद समेत हथियार और बाइक बरामद किए हैं।

मुंगेर लूटकांड का 36 घंटे में खुलासा ₹846 लाख नकदी के साथ 5 गिरफ्तार

Munger Robbery Case Solved in 36 Hours, 5 Arrested, ₹8.46 Lakh Recovered |

बिहार (मुंगेर)। मुंगेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 36 घंटे के भीतर 8 लाख 82 हजार रुपये की लूटकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 8 लाख 46 हजार रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

हथियार के बल पर दिया गया वारदात को अंजाम

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चावल व्यवसायी गोपाल साह के कर्मचारियों से हथियार के बल पर 8 लाख 82 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

36 घंटे में पुलिस ने किया मामले का खुलासा

मानवीय और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया। पुलिस ने नीरज सिंह उर्फ नवीन सिंह, विद्यासागर सिंह उर्फ बबकू सिंह, बल्लू मंडल, नितीश कुमार और मनोज सहनी को गिरफ्तार किया है।

तीन आरोपियों ने दिया था लूट को अंजाम

पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जबकि दो अन्य आरोपियों ने रेकी कर वारदात को सफल बनाने में मदद की थी। सभी गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट की रकम में से 8 लाख 46 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

प्रेस वार्ता में सदर SDPO अभिषेक आंनद ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कांड के सफल उद्भेदन में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। 

यह भी पढ़े:   सहारनपुर में फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस

Related to this topic: