प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मुस्लिम लड़कों ने गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी..

गुना : मुस्लिम लड़कों ने गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी, FIR दर्ज

MP News : गुना शहर के कैंट इलाके में एक गाय के बच्चे को इस्लामिक टोपी पहनने का मामला सामने आया है...

गुना  मुस्लिम लड़कों ने गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी fir दर्ज

गुना : मुस्लिम लड़कों ने गाय को पहनाई इस्लामिक टोपी, FIR दर्ज |

MP News : गुना शहर के कैंट इलाके में एक गाय के बच्चे को इस्लामिक टोपी पहनने का मामला सामने आया है। दो लड़कों ने टोपी पहनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। नाराज गौसेवकों ने उनके खिलाफ कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों लड़के नाबालिग हैं। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दो लड़के एक गाय के बच्चे को इस्लामिक टोपी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो डालते हुए लिखा गया - सेहरी के बाद मस्ती। 

जैसे ही ये वीडियो गौसेवकों ने देखा, वो कैंट थाने पहुंच गए। उन्होंने मामले की शिकायत की। कैंट पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299(धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) के तहत दोनों लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों लड़के नाबालिग हैं। शिकायतकर्ता मोनू पुत्र नन्नूलाल ओझा निवासी सकतपुर ने शिकायत में बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे की बात है।

वह अपने घर पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी एक ग्रुप में वीडियो आई। दो लड़के हिन्दू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से हिंदू धर्म की आस्था से संबंधित हमारी गौमाता को मुस्लिम टोपी पहनाकर वीडियो के ऊपर सेहरी के बाद मस्ती कमेंट लिखा है। इससे हमारी आस्था को ठेस पहुंची है। कार्रवाई की जाए। मां पहुंची थाने

इस मामले की जानकारी लगते ही एक लड़के की मां कैंट थाने पहुंच गई। उसने गौसेवकों से कहा कि बच्चों से गलती हो गई है। वह माफी मांगने भी तैयार हैं। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। उनका साल बर्बाद हो जाएगा। इसलिए FIR मत कराओ। हालांकि, गौसेवकों ने उनकी यह बात नहीं मानी और दोनों लड़कों पर FIR दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: