प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जनकपुरी में प्लॉट बिक्री पर हंगामा

मुजफ्फरनगर में हिंदू आबादी में मुस्लिम को प्लॉट बेचने पर हंगामा, हनुमान चालीसा का पाठ कर रद्द कराया बैनामा

मुजफ्फरनगर के जनकपुरी में हिंदू बहुल कॉलोनी में मुस्लिम को प्लॉट बेचने पर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, बाद में बैनामा रद्द करने पर सहमति बनी।

मुजफ्फरनगर में हिंदू आबादी में मुस्लिम को प्लॉट बेचने पर हंगामा हनुमान चालीसा का पाठ कर रद्द कराया बैनामा

Row over plot sale in Janakpuri, Muzaffarnagar |

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। मुजफ्फरनगर शहर के जनकपुरी मोहल्ले की हिंदू बहुल कॉलोनी में एक मुस्लिम व्यक्ति को प्लॉट बेचे जाने के विरोध में आज गुरुवार को स्थानीय निवासियों ने जमकर हंगामा किया और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। मामले को लेकर सिविल लाइन पुलिस को भी शिकायत की गई है।

हिंदू बहुल इलाके में बिक्री पर बढ़ा विवाद

दरअसल आपको बता दे की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जनकपुरी मौहल्ले में मीरांपुर निवासी बलजीत सिंह का एक प्लॉट होली चौक चालीस फुटा रोड पर था। उक्त प्लॉट का बैनामा शोएब नामक व्यक्ति को कर दिया गया। हिंदू बहुल कॉलोनी में मुस्लिम व्यक्ति को प्लॉट बेचे जाने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। 

सामूहिक हनुमान चालीसा का किया गया पाठ

इसकी सूचना पर कई हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए और वहां माहौल काफी गर्मा गया। उनका कहना था कि हिंदू बहुल इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति को प्लॉट देना गंभीर मामला है। इससे इलाके की शांति व्यवस्था प्रभावित होगी। इस दौरान वहां सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।

वार्ता के बाद बैनामा रद्द करने पर बनी सहमति

हंगामे की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची। खरीदार को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान काफी देर चली वार्ता के बाद इस बात पर सहमति बनी कि उक्त बैनामा रद्द किया जाएगा। बैनामे में जो भी खर्च आया है उसे दोनों पक्ष आधा आधा वहन करेंगे। इसके बाद समझौता नामा सिविल लाइन पुलिस को भी दिया गया।

यह भी पढ़ें: लोरपुर गोलीकांड का वांछित बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related to this topic: