मुजफ्फरनगर में प्रधान के बेटे रोहन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगी और हथियार व कार बरामद हुई। पढ़ें पूरी खबर।
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी पुलिस थाने के हरेती गांव के प्रधान विवेक राठी के 20 वर्षीय बेटे रोहन की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताई पूरी कहानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये गये आरोपी नजीम (27) और शावेज (21) ने पूछताछ में बताया कि हरेती गांव के पास उनकी कार, मोटरसाइकिल सवार रोहन पर चढ़ गई थी, और रोहन ने उन्हें पहचान लिया था, इस भय से उन्होंने रोहन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने उनके हवाले से बताया कि कार नजीम चला रहा था।
पहचान के डर से हत्या का आरोप
कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों जुर्म कबूलते हुए बताया कि वे दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए थे, लेकिन यह एहसास होने पर कि रोहन जिंदा और उसने उन्हें पहचान लिया है, इसके बाद उन्होंने उसका नाक और मुंह दबा दिया जिससे दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी और वे मौके से फरार हो गए थे।
मोबाइल लोकेशन और CCTV से खुलासा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रोहन की मोटरसाइकिल, अपराध में कथित तौर पर उपयोग की गई कार, दो तमंचे, कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।उल्लेखनीय है कि 20 वर्षीय रोहन का शव हरेती गांव के पास एक खेत में 24 सितंबर को पाया गया था। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल कुमार, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सहित कई लोग रोहन के घर पहुंचे और ग्राम प्रधान विवेक राठी के परिवार से शोक संवेदना व्यक्त की।
(इनपुट: PTI)
यह भी पढ़ें: पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक बरामद