प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अररिया में तेज धमाका

अररिया में घर के कमरे में हुआ जोरदार विस्फोट, मौके से पटाखे की लड़ी बरामद

अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे में हुए तेज धमाके के बाद मौके से पटाखे की लड़ी बरामद की गई है।

अररिया में घर के कमरे में हुआ जोरदार विस्फोट मौके से पटाखे की लड़ी बरामद

छतिग्रस्त घर |

अररिया (बिहार)। भरगामा थाना क्षेत्र में तेज धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि एक घर के कमरे को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्षतिग्रस्त कमरे की तलाशी में मिली पटाखे की लड़ी

बताया जा रहा है, कि धमाके के बाद क्षतिग्रस्त कमरे की तलाशी के दौरान वहां से पटाखे की लड़ी मिली। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि कमरे में अवैध रूप से पटाखा निर्माण या पटाखों के भंडारण के दौरान विस्फोट हुआ होगा। हालांकि, धमाके की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

मौके से मिले सामान को जांच के लिए सुरक्षित रखा

घटना के बाद पुलिस ने मौके से मिले सामान को जांच के लिए सुरक्षित किया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घर में पटाखों का निर्माण या भंडारण किया जा रहा था या नहीं और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। धमाके के कारण आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

पूरे मामले की जांच जारी

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि धमाका किस कारण हुआ और घर के कमरे में पटाखे कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने रचा इतिहास: इंग्लिश चैनल पार कर पूरा किया चुनौतीपूर्ण सफर

Related to this topic: