प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नालंदा में घर और बाइक को लेकर हुआ विवाद

नालंदा में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला को लगी गोली, 26 वर्षीय कांति देवी की मौत

नालंदा के कोलवा गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद 26 वर्षीय कांति देवी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया और देसी कट्टा बरामद किया।

नालंदा में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला को लगी गोली 26 वर्षीय कांति देवी की मौत

Nalanda Woman Dies After Being Shot Amid Marital Dispute |

नालंदा (बिहार)। जिले के कल्याण बीघा ओपी क्षेत्र के कोलवा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गोली लगने से 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान कोलवा गांव निवासी मन्नू मांझी की पत्नी कांति देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर संजीवन मांझी ने बताया कि मन्नू मांझी और कांति देवी के बीच बाइक लेने और घर बनाने को लेकर विवाद हुआ था। 

कहासुनी के बाद चली गोली, जमीन पर गिरी मिली महिला

उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो कांति देवी गोली लगने के बाद जमीन पर गिरी हुई थीं। वही घटना की सूचना मिलने के बाद कल्याण बीघा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

आरोपी पति हिरासत में, घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद

पुलिस ने आरोपी पति मन्नू मांझी को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:   “सभी सरकारी स्कूलों को ठीक करें”: CJP ने राजस्थान में आदिवासी स्कूल ठीक करो अभियान किया शुरू

Related to this topic: