प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सरायकाले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन...

सरायकाले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन को हरी झंडी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मेरठ के बीच देश की हाईटेक ट्रेन नमो भारत के संचालन को कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की मंजूरी मिली।

सरायकाले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन को हरी झंडी

सरायकाले खां से मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन को हरी झंडी |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मेरठ के बीच देश की हाईटेक ट्रेन "नमो भारत" के संचालन को "कमिश्नर फॉर मेट्रो रेल सेफ्टी" (CMRS) की मंजूरी मिली। CMRS की मंजूरी के बाद जल्द ही दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम तक "नमो भारत" का संचालन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गयी है। इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के शुरू होने से दिल्ली से मेरठ तक यात्रा करने वाले यात्रियों की बड़ी सुविधा मिलेगी। 

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सराय काले खां से मोदीपुरम तक "नमो भारत" का संचालन किया के लिए रूट अब पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए अंतिम रूप से मिलने वाली सीएमआरएस मंजूरी भी एनसीआरटीसी को मिल चुकी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट पर "नमो भारत" ट्रेन के शुभारंभ पर को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बड़े आयोजन के साथ इसका शुभारंभ हो सकता है। करीब 82 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर नमो भारत के शुरू होने से यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। यात्रियों को अभी न्यू अशोकनगर से मेरठ दक्षिण तक यात्रा की सुविधा मिल रही है। ट्रेन संचालन की अंतिम तैयारी के रूप में सभी स्टेशनों पर नागरिक सुविधाओं को भी चालू कर दिया गया है।

अभी दस मिनट में मिल रही है ट्रेन "नमो भारत" को न्यू अशोक नगर से मेरठ दक्षिण के बीच 15 मिनट के अंतराल पर चलाया गया था। 82 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने के बाद इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए एनसीआरटीसी ने पहले ही ट्रेन के अंतराल को घटाकर 10 मिनट कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से इसे आगे भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा यात्री संख्या के हिसाब से ट्रेन के सुबह और रात के परिचालन समय में भी बदलाव किया जा सकता है।

सराय काले खां स्टेशन "नमो भारत" का  सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट हब होगा। यहां छह प्लेटफार्म और चार ट्रैक बनाए गए हैं। सराय काले खां पर नमो भारत को मेट्रो, भारतीय रेल और अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे से जोड़ा गया है। इन्हें एस्कलेटर, लिफ्ट और ट्रेवलेटर के जरिए आपस में कनेक्ट किया गया है। स्टेशन के नीचे बस और कैब-आटो के लिए इंतजाम किए गए है। इससे बगैर जाम में फंसे यात्री नमो भारत का सफर कर सकेंगे। सामान्य और प्रीमियम यात्रियों के लिए अलग अलग वेटिंग एरिया बनाए गए हैं। इसके साथ भविष्य में नमो भारत के प्रस्तावित दिल्ली-करनाल और दिल्ली-अलवर रूट को भी जोड़ा जाएगा। यात्रियों की बड़ी संख्या के हिसाब से ही इसको तैयार किया गया है। यहां सुरक्षा परीक्षण, सिग्नलिंग और यात्री सुविधाओं की अंतिम चेकिंग शुरू कर दी गयी है।

मालूम हो कि नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (NCRTC) भारत सरकार और दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्यों का एक संयुक्त उपक्रम है। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी "नमो भारत"  जैसी उच्च गति वाली क्षेत्रीय रेल परियोजनाओं को संचालित करती है, ताकि एनसीआर के शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और संतुलित विकास हो सके।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/arpora-nightclub-fire-goa-cm-announces-rs-5-lakh-ex-gratia-for-victims-kin/100323

अरपोरा नाइट क्लब अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के लिए की 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा

Related to this topic: