प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

8 महीने बाद सराफा दुकान चोरी का खुलासा

नरसिंहपुर में 8 महीने पहले सराफा दुकान में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

नरसिंहपुर के साईंखेड़ा क्षेत्र में 8 महीने पहले सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चुराने वाली तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नरसिंहपुर में 8 महीने पहले सराफा दुकान में चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल

Narsinghpur: Three Women Arrested After 8 Months for Jewelry Theft |

नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के साईंखेड़ा थानांतर्गत करीब 8 माह पूर्व सराफा दुकान से आभूषण चुराकर भागीं तीन महिलाएं आखिरकार गिरफ्तार कर जेल भेज दी गईं हैं। आरोपियों में दो युवतियां व एक विवाहिता शामिल है। पुलिस जब इनके दरवाजे पर पहुंचीं तो सभी सुकून में मौज करती मिलीं।

विशेष टीम का गठन

जानकारी अनुसार, पुलिस ने बताया है कि बीती 31 जनवरी को साईंखेड़ा क्षेत्र की एक सराफा दुकान में चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। इसकी शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश हो रही थी। तीन दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध हुलिए की तीन महिलाएं गोटेगांव में देखी गईं हैं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशन व साईंखेड़ा थाना प्रभारी, निरीक्षक संध्या चंदेल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। 

पुलिस कार्रवाई

इस टीम में एसआई पद से निरीक्षक के रूप में पदोन्नत हुईं वर्षा धाकड़, प्रधान आरक्षक भास्कर पटेल, आरक्षक शिवम पटेल, महिला आरक्षक रुचि तिवारी शामिल थीं। टीम ने आरोपियों के घर पर जब दबिश दी तो उनके होश फाख्ता हो गए। आरोपी तरुणा पिता प्रहलाद भदौरिया 29 वर्ष, निवासी कुम्हारी मौहल्ला रुद्र वार्ड, दुर्गा पति अशोक भदौरिया 53 वर्ष निवासी किसानी मौहल्ला और नेहा पिता राजेश भदौरिया 25 को नेहरू वार्ड से गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों को न्यायालय में किया पेश 

पूछताछ में इन्होंने चोरी करना कुबूल लिया। इनके पास से करीब 35 हजार रुपए का मशरूका पुलिस द्वारा जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:   बहराइच में आंधी-बारिश का कहर, छप्पर गिरने से महिला की मौत और पेड़ की चपेट में आने से भैंस की मौत

Related to this topic: