प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

लेवी व रंगदारी मामले में नक्सली गिरफ्तार

औरंगाबाद में लेवी और रंगदारी मांगने वाला नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

लेवी और रंगदारी मांगने के आरोप में बंदेया पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया हैं। इसके पास से एक देसी कर्बाइन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

औरंगाबाद में लेवी और रंगदारी मांगने वाला नक्सली गिरफ्तार हथियार बरामद

Naxalite Arrested with Carbine and Ammunition Following STF Raid |

औरंगाबाद (बिहार)। लेवी और रंगदारी मांगने के आरोप में बंदेया पुलिस एवं एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया हैं। इसके पास से एक देसी कर्बाइन और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पकड़े गए नक्सली की पहचान मायापुर गांव निवासी मंटू पासवान के रूप में की गई है।

तालाब खुदाई कार्य के दौरान दी गई थी धमकी

दरअसल, 26 मई 2025 को बंदेया थानान्तर्गत चपरा गांव में तालाब की खुदाई का काम चल रहा था। खुदाई काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अज्ञात अपराधियों नक्सलियो के द्वारा धमकी भरा पत्र देते हुए लेवी और रंगदारी की मांग की गई। पीड़ित ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई। उसने बताया कि 27 मई 2026 को पुनः रात्रि करीब 1 बजे अपराह्न तालाब खुदाई की जा रही थी, इस दौरान नक्सलियो के द्वारा पीड़ित को धमकी देते हुए काम रोकने तथा समान जलाने की बात कहीं गई।

पहले भी कई आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले की गंभीरता पर 30 मई 2026 को पुलिस द्वारा कांड में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इनके पास से भी अवैध हथियार बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार अप्राथमिकी अभियुक्त मंटू पासवान के घर पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 12 जून को मंटू ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

निशानदेही पर हथियार बरामद

मामले में अभियुक्त से पुछताछ के लिए न्यायालय से 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के क्रम में अभियुक्त मंटू के निशानदेही पर मायापुर स्थित घर से स्थानीय पुलिस एवं एसटीएफ टीम द्वारा संयुक्त रूप एक देसी कर्बाइन एवं चार जिंदा कारतुस बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में 'लेडी नटवरलाल' गिरफ्तार, ज्वेलरी शॉप से ₹60 हजार के जेवर चोरी कर फरार थी महिला

Related to this topic: