प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

पटना में बोले केशव प्रसाद मौर्य...

'जंगल राज कोई नहीं चाहता...', पटना में बोले केशव प्रसाद मौर्य

Bihar Election 2025 : केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा, बिहार देश की राजनीति की मिसाल बनेगा, बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा. जंगल राज कोई नहीं चाहता है, गुंडाराज कोई नहीं चाहता है..

जंगल राज कोई नहीं चाहता पटना में बोले केशव प्रसाद मौर्य

'जंगल राज कोई नहीं चाहता...', पटना में बोले केशव प्रसाद मौर्य |

Bihar Election 2025 : केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को कहा, बिहार देश की राजनीति की मिसाल बनेगा, बिहार का संदेश पूरे देश में जाएगा. जंगल राज कोई नहीं चाहता है, गुंडाराज कोई नहीं चाहता है, माफिया राज कोई नहीं चाहता है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंचे. उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधा.

केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास एनडीए कर रहा है. कुछ का साथ-परिवार का विकास, कुछ का साथ गुंडों का विकास, कुछ का साथ नौकरी देकर जमीन लिखाने वालों का विकास करने वालों को, बिहार की जनता ने नकार दिया है.

'भ्रष्टाचारी महा-ठगबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाए'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपसे आग्रह है कि एनडीए के प्रत्याशियों को इतने भारी मतों से विजयी बनाएं कि भ्रष्टाचारी महा-ठगबंधन के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाए. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पटना पहुंचे. उन्होंने कहा कि पहले एनडीए की हवा चल रही थी, फिर आंधी चल रही थी, अब एनडीए की सुनामी चल रही है. केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि, बिहार में 2025 में हम लोग 2006 दोहराने की स्थिति की ओर बढ़ गए हैं.

जब उनसे पूछा गया कि चुनाव बाद सीएम नीतीश मुख्यमंत्री होंगे. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि क्यों? क्या आप उन्हें हटाने वाले हैं? बिहार में एनडीए जीतेगा तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीतेगा और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/mukesh-sahni-spoke-amid-the-rift-in-the-grand-alliance/94410

Related to this topic: